Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 6, 2026

जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे।जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, सोलर स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के त्वरित समस्या समाधान के निर्देशों के अनुरूप तथा जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम वल्सो, चौमेल निवासी दिव्यांग चंचल कुमार को व्हीलचेयर तथा ग्राम ड्यूरी निवासी संध्या को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) उपलब्ध कराया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही जिन आवेदकों का नाम पात्रता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें विकास खंड स्तर से स्पष्ट रूप से यह जानकारी दी जाए कि वे किन कारणों से योजना के लिए पात्र नहीं हैं।जनता मिलन के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम भूनी रमैला निवासी दिव्यांग दीवान सिंह के दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं उपचार तथा ग्राम पऊ निवासी माहेश्वरी देवी का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया।ग्राम पाटन पाटनी निवासी गोविंदी देवी द्वारा तहसील लोहाघाट में लंबित नामांतरण वाद का मामला उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम पुनेठी निवासी माया देवी द्वारा आवास की मांग किए जाने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं परियोजना निदेशक को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम थुवा महरा निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग रखी, जिस पर विकास खंड अधिकारी लोहाघाट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, नारियाल ग्राम निवासी प्रकाश चंद द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर उरेडा विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों ने लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा भी उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर लंबित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें