Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट घोषित डिप्टी कलेक्टर में जसमीत पुलिस उपाधीक्षक में अदिति पुनेठा टाप

लोहाघाट:खूना बोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग में टहल रहा है गुलदार वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत।

चंपावत:अमोडी क्षेत्र में गैस को लेकर लोग परेशान जारी किया गया रोस्टर निकला हवा हवाई

लोहाघाट की अदिति पुनेठा का पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

लोहाघाट:पाटन पुल क्षेत्र में अधूरे कलमठ निर्माण पर नाराजगी क्षेत्र वासियों ने अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी नगर पंचायत चुनाव मे भाजपा ने झोकी ताकत चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ।जीत का किया दावा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 1, 2026

पाटी नगर पंचायत चुनाव मे भाजपा ने झोकी ताकत चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ।

अध्यक्ष पद पर भारी बहुमत से जीत का किया दावा।

चंपावत जिले की नगर पंचायत पाटी को 11 जून को पहला अध्यक्ष मिलने जा रहा है। 9 जून को पाटी नगर पंचायत बोर्ड गठन के लिए मतदान होना है। पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष पद की कुर्सी पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने नवीन राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा अपने प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर जीत दिलाने के लिए की जान से जुटी हुई है इसी क्रम आज सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के दिशा निर्देश पर भाजपा ने नगर पंचायत चुनाव को लेकर पाटी में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुई बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी नवीन राम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा नेताओं ने कहा भाजपा पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल करने जा रही है।

उन्होंने पाटी नगर पंचायत क्षेत्र की सम्मानित जनता से क्षेत्र की विकास के लिए तथा मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन नाम को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की है। चुनाव को लेकर भाजपा के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मालूम हो पाटी नगर पंचायत चुनाव में त्रिकोणी मुकाबला। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, राजू बिष्ट, भाजपा प्रत्याशी नवीन राम, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें