Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चम्पावत:मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में पलीता लगा रहे हैं विभागीय अधिकारी जनता में आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 21, 2023
  प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने सरकार जनता के द्वार जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू करी जिसमें विभागीय अधिकारी जनता की समस्या के समाधान लिए शिविर लगाकर जनता की समस्या सुन उनका समाधान करते हैं पर मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में अधिकारियों ने सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का मजाक बना कर रख दिया है जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है गुरुवार को बाराकोट ब्लॉक के नदेड़ा ग्राम सभा में भी सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर क्षेत्र से लोग अपनी समस्याओं के समाधान की आशा लेकर पहुंचे थे लेकिन कार्यक्रम में अधिकतर विभागीय अधिकारी नदारद रहे जिस कारण ग्रामीण काफी निराश हुए वहीं विभागीय अधिकारियों के इस रवैया से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है बाराकोट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री मनोज जोशी ने अधिकारियों के इस रवैए पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे हैं आज हुए कार्यक्रम में मात्र पांच अधिकारी ही मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम में 18 अधिकारियों ने आना था जोशी ने कहा अधिकारियों के इस घोर लापरवाही तथा लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग   सूचना पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी जाएगी जोशी ने बताया दूर-दूर क्षेत्र से जनता अपनी समस्या लेकर आती है पर यहां अधिकारियों के मौजूद न रहने से उन्हें निराशा ही हाथ लगती है अगर अधिकारियों ने ऐसा ही करना है तो उन्हें योजना ही बंद कर देनी चाहिए ताकि ग्रामीणों के समय व धन की बचत हो सके उन्होंने कहा सरकार के द्वारा इतनी बढ़िया जन उपयोगी सेवा चलाई हुई है पर विभागीय अधिकारी उसे पलीता लगा रहे हैं कुल मिलाकर सीएम के जिले में इस जन उपयोगी योजना मैं विभागीय अधिकारी इस प्रकार से पलीता लगा रहे हैं  तो अन्य जगह क्या हाल होंगे मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन चंपावत ने संज्ञान लेना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें