रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
Laxman Singh Bisht
पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग। करंट लगने से एक मजदूर की हो गई थी मौत तीन हुए थे घायल।

चंपावत जिले के पाटी में बीते एक जुलाई 2026 को बीएसएनएल की लाइन डालने के दौरान खंबे के हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से छू जाने के कारण एक 19 वर्षीय नेपाली मजदूर की मौत हो गई थी तो वहीं तीन अन्य मजदूर करंट लगने से घायल हो गए थे। मामले में बीएसएनएल के ठेकेदारों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विद्युत विभाग के अभियंता वसंत वल्लभ ने पाटी थाने मे बीएसएनएल की कार्यदाई सस्था नॉर्थन इंजीनियर्स जवाहर नगर श्रीगंगानगर के ठेकेदार मनीष बिष्ट निवासी मदकोट मुनस्यारी,साइट इंचार्ज पुत्र अजब सिंह निवासी बाजपुर तथा सुपरवाइजर पवन कुमार चन्याल पुत्र कुशल राम निवासी हल्द्वानी के विरुद्ध पार्टी थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया ,उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट व अभियंता बसंत बल्लभ के द्वारा घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि विद्युत सुरक्षा मानकों वर्टिकल क्लीयरेंस एवं होरिजेंटल क्लीयरेंस दोनों की घोर अनदेखी की गई । इन लोगों के द्वारा 11 केवी की मेन लाइन से मात्रा लगभग 2 मीटर की अत्यधिक असुरक्षित दूरी पर बिना किसी पूर्व सूचना या शटडाउन के टेलीफोन पोल खड़ा किया जा रहा था।

कार्य के दौरान टेलीफोन पोल फिसल कर चालू 11 केवी विद्युत लाइन से टकरा गया जिस कारण पोल में करंट फैलने के कारण यह भीषण दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में 19 वर्षीय सुशील शाही की मौत हो गई थी जबकि धनजीत बूढ़ा ,उपेंद्र बहादुर शाही व कमल शाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में कार्य दाई सस्था नॉर्थन इंजीनियर के ठेकेदार मनीष बिष्ट ,साइट इंचार्ज राज सिंह और सुपरवाइजर पवन कुमार चन्याल के विरुद्ध आपराधिक लापरवाही के तहत मुकदमा दर्ज कर बीएनएस की सख्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। मामले में पाटी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन