Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जिलाधिकारी ने ठाटा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते रौसाल सड़क में बने तालाब। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे फेल।

लोहाघाट:देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ कालेशन महोत्सव प्रारम्भ।

लोहाघाट:बिसंग के लिए बड़ी उपलब्धि ड्राइवर की बेटी बनेगी डॉक्टर

चंपावत का स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन स्वाला डेंजर ज़ोन का सुधारीकरण कार्य पूर्ण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :रा0 महाविद्यालय अमोड़ी में एबीवीपी की हार अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अंजली बिष्ट ने मारी बाजी

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

रा0 महाविद्यालय अमोड़ी में एबीवीपी की हार अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अंजली बिष्ट ने मारी बाजी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को करना पड़ा हार का सामना चंपावत जिले के राजकीय महाविद्यालय अमोडी में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। जिले के राजकीय महाविद्यालय अमोडी में पहली बार हुए छात्र संघ चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस दौरान कॉलेज परिसर में पहली बार अध्यक्ष और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के लिए चुनाव हुआ। महाविद्यालय में पहली बार हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अंजली बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी मोहित को हराकर इतिहास रच दिया। चुनाव में अंजली बिष्ट को 99 जबकि मोहित सिंह को 53 वोट मिले। वहीं विश्विद्यालय प्रतिनिधि आयुष चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी को हराया। आयुष को 78 व गीता भट्ट को 71 वोट मिले। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दौरान प्राचार्य प्रो० अजीता दीक्षित ने सभी को शपथ दिलायी गयी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने मतदान प्रक्रिया में शांति पूर्वक संपन्न कराई।

जरूरी खबरें