Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

रिपोर्ट:दीपक शर्मा : चंपावत:लधियाघाटी डिग्री कालेज निर्माण लेकर भिंगराड़ा के गड़यूड़ा में जमीन का निरीक्षण जनता ने जताया आभार

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

लधियाघाटी डिग्री कालेज निर्माण लेकर भिंगराड़ा के गड़यूड़ा में जमीन का निरीक्षण जनता ने जताया आभार मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी पाटी संजय भट्ट ,वन विभाग भिगराडा क्षेत्र, तहसीलदार पाटी, कानूनगो पाटी व राजस्व उप निरीक्षक , ग्राम प्रधान गीता भट्ट, दिनेश भट्ट, चन्द्र शेखर जोशी,केदार दत्त,तारा दत्त भट्ट, महेश भट्ट, सतीश भट्ट, अन्य ग्रामीणजनों के साथ लधियाघाटी महाविद्यालय निर्माण हेतु संयुक्त रूप से भिंगराड़ा के गडयूड़ा तोक काठतोली नामक जगह का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त जमीन का महाविद्यालय हेतु भविष्य में भवन निर्माण के लिए काफी उपयुक्त बताया गया। साथ ही साथ यह जगह पूरे लधियाघाटी क्षेत्र के 10 इण्टर कालेजों कि केन्द्र बिंदु होने के साथ साथ लधौली इण्टर कालेज से लेकर मिडार ढोली गांव तक दर्जनों इण्टर कालेज आ रहें हैं ।सूत्रों के मुताबिक लधियाघाटी रीठा साहिब में जो भूमि अधिकारियों को दिखाई जा रही है उस जगह पर कभी नदी हुआ करती थीं जो सन् -1993 की अतिवृष्टि होने से नदी की दिशा बदल जाने से यह जगह रोखड़ में बदल गया था।

जरूरी खबरें