Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

लोहाघाट:रा0प्रा 0विद्यालय कुनाड़ी का मार्ग क्षतिग्रस्त दुर्घटना की बनी संभावना खतरा उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं नोनिहाल

चंपावत:रीठा साहिब में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाना पड़ा भारी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एस0 पी के निर्देश पर अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस जनपद में सघन चेकिंग अभियान

Laxman Singh Bisht

Wed, May 6, 2026

एस0 पी के निर्देश पर अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस जनपद में सघन चेकिंग अभियान

चंपावत एस0 पी0 चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराधों की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। चंपावत पुलिस ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

जरूरी खबरें