Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने पैदल चल दिया पर्यावरण व ईंधन संरक्षण का संदेश।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने पैदल चल दिया पर्यावरण व ईंधन संरक्षण का संदेश।

सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन" विशेष जागरूकता अभियान

चंपावत।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्राकृतिक संसाधनों की बचत एवं ईंधन संरक्षण हेतु संचालित जन-जागरूकता कार्यक्रम "सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन" के अंतर्गत जनपद चम्पावत में एक विशेष संदेशपरक अभियान आयोजित किया गया। अभियान के क्रम में शनिवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत श्री अनुज कुमार संगल ने अपने आवास स्थित गौरल चौड़ मैदान मार्ग से जिला न्यायालय परिसर तक की दूरी पैदल तय की। माननीय जिला जज की इस अनूठी पहल से प्रेरित होकर उक्त मार्ग पर निवास करने वाले विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विभिन्न विद्वान अधिवक्तागण तथा न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण भी अपने-अपने आवासों से इस पैदल यात्रा में सम्मिलित हुए और सामूहिक रूप से न्यायालय पहुंचे।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुज कुमार संगल द्वारा "सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन" अभियान की महत्ता और समसामयिक प्रासंगिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ईंधन की बचत करना समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि हम अपने दैनिक जीवन में ईंधन और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लें और इस राष्ट्रीय मुहिम में अपना सक्रिय योगदान सुनिश्चित करें।जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष विधिक जागरूकता अभियान में तहसील चम्पावत के समस्त पराविधिक स्वयंसेवकों (पी०एल०वी०) द्वारा भी अत्यंत सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया गया। अभियान के दौरान विधिक स्वयंसेवकों ने आम जनमानस से संपर्क स्थापित कर ईंधन संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी तथा पर्यावरण सुरक्षा व भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखने का प्रभावी संदेश प्रसारित किया।

जरूरी खबरें