Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

चंपावत में गौ सम्मान अभियान के तहत निकाली गई गौ सम्मान रैली

रुड़की :सीएम धामी ने चम्पावत के जलज ओली सहित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

लोहाघाट :सात साल ससुराल में रही कैद फिर भी नहीं टूटा विमला का हौसला। मदद को आगे आए डीएम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :लोनीवी मिनिस्ट्रीयल कार्मिक 6 फरवरी को दून में करेंगे विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता का घेराव

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 5, 2026

लोनीवी मिनिस्ट्रीयल कार्मिक 6 फरवरी को करेंगे विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता का घेरावलोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी 06 फरवरी को देहरादून में करेंगे लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष एव प्रमुख अभियंता का घेराव और आंदोलन यह जानकारी संगठन के प्रान्तीय महामंत्री आनन्द सिंह पुजारी द्वारा देहरादून जाने से पूर्व दी गयी, उन्होंने बताया की स्थान्तरण अधिनियम में पारस्परिक स्थान्तरण हेतु कोई समय सीमा निर्धारित नही होने तथा पारस्परिक स्थान्तरण का पूर्ण अधिकार विभागाध्यक्ष को होने के पश्चात भी विभागाध्यक्ष द्वारा विगत वर्ष अप्रैल माह से पारस्परिक स्थान्तरण हेतु कार्मिको के प्राप्त आवेदनों पर कोई न्यायोचित कार्यवाही नही की गयी ।जिस कारण कार्मिको में रोष व्याप्त होना स्वाभाविक है। विभागाध्यक्ष स्तर पर लम्बित विभागीय मिनिस्ट्रीयल कार्मिको की माँग पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग हेतु उत्तराँचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने विभागाध्यक्ष कार्यालय में धरना/आंदोलन का निर्णय लिया है तथा आंदोलन की आगामी रणनीति भी आंदोलन स्थल पर ही तय की जायेगी !साथ ही संगठन के प्रान्तीय महामंत्री आनन्द सिंह पुजारी ने सभी सदस्यो व पदाधिकारियों से उक्त कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थित होने का आवाहन किया है ।

जरूरी खबरें