Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: चंपावत : मां पूर्णागिरी कॉलेज को जीएनएम व बीएससी नर्सिंग कोर्सों को मिली मंजूरी जिले के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत। 

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 1, 2024
मां पूर्णागिरी कॉलेज को जीएनएम व बीएससी नर्सिंग कोर्सों को मिली मंजूरी । चंपावत जिले के मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ एजुकेशन को जीएनएम और बीएससी नर्सिंग कोर्सों की मंजूरी मिल गई। जिससे यहां की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। जिले में अभी तक यह कोर्स नहीं होने से यहां के छात्र छात्राओं को मेडिकल कोर्सों की पढ़ाई करने के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगानी पड़ती थी। हेमवती नंदन बहुगुण चिकित्सा विश्व विद्यालय व स्टेट नर्सिंग काउंसिल की ओर से देहरादून में जिला मुख्यालय स्थित मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ एजुकेशन को प्रशस्तिपत्र देते हुए इस वर्ष से जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी गई है। कॉलेज के चेयरमैन डॉ कृष्णा अधिकारी ने बताया कि चंपावत जनपद में पहली बार अब वर्ष 2025 से जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस प्रकार की सुविधा जिले मे न होने से छात्र छात्राओं को अन्य मैदानी क्षेत्रों के जिलों का रुख करना पड़ता था। जिससे अब घर बैठे ही बच्चों की कम खर्च ने यह सुविधा मिल जाएगी।

जरूरी खबरें