Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: चंपावत नगर पालिका की सभासद कविता गोस्वामी ने पालिका की कार्य प्रणाली से तंग आकर डीएम को सौपा इस्तीफा पालिका पर लगाए कई गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 16, 2023
चंपावत नगर पालिका सभासद कविता गोस्वामी ने पालिका की कार्यप्रणाली में गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को सौप इस्तीफा गुरुवार को चंपावत नगर पालिका परिषद की गौरलचोड़ वार्ड नंबर 5 की सभासद कविता गोस्वामी ने नगर पालिका चंपावत की कार्य प्रणाली पर काफी गंभीर सवाल उठाते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है सभासद कविता गोस्वामी ने अपने इस्तीफे में नगर पालिका की चंपावत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा बोर्ड बैठक में मेरे द्वारा जो प्रस्ताव दिए जाते हैं नगर पालिका के द्वारा उन कार्यों को न चढ़ाकर वह कार्य पहले चढ़ाए जाते हैं जो विभाग द्वारा पहले ही गुपचुप तरीके से मेरे वार्ड में कराए जा रहे हैं तथा बोर्ड बैठक में रजिस्टर पर पहले से ही सभासदों के हस्ताक्षर लिए जाते हैं तथा बाद में मनमाने ढंग से कार्यों को चढ़ाया जाता है उन्होंने कहा इस मामले का पता बाद में चलता है जब वह कार्य शुरू होते हैं जिनका जनहित से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है तथा नगर पालिका कार्यालय भी मेरे वार्ड में आता है जिसमें लाखों रुपए के शौचालयो को तोड़कर दोबारा से बनवाया जा रहे हैं उन्होंने कहा पालिका कार्यालय में लाखों रुपए की धनराशि बेवजह खर्च करी जा रही है तथा विभाग की मिली भगत से लाखों रुपए को ठिकाने लगाया जा रहा है सभासद गोस्वामी ने बताया उन्होंने कई बार बोर्ड बैठक में तथा कार्यालय में इस मामले को पालिका के ईओ के सामने उठाया पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया पालिका के द्वारा जनहित के कार्यों की अनदेखी कर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा मेरी छवि को जानबूझकर खराब किया जा रहा है जिस कारण मैं आहत होकर अपने सभासद पद से इस्तीफा दे रही हूं कुल मिलाकर सभासद के द्वारा नगर पालिका चंपावत में काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें