रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त
Laxman Singh Bisht
Wed, May 27, 2026
.न0पं0 पाटी निर्वाचन :डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रहेगी रोक

राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जनपद में नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को सकुशल संपादित कराने के लिए जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कहा है कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों के पूर्व में स्वीकृत सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त माने जाएंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक कार्यदिवस के साथ-साथ अवकाश के दिनों में भी अपने-अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। चुनाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि किसी अत्यंत अपरिहार्य या आपातकालीन परिस्थिति में किसी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश की आवश्यकता होती है या उन्हें मुख्यालय छोड़ना पड़ता है, तो इसके लिए उन्हें उप जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना लिखित पूर्व अनुमति के कोई भी कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधितों को इसका कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।