Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:9 अगस्त क्रांति दिवस पर सीएम आवास देहरादून में गरजेगे चंपावत जिले के गुरिल्ले करो या मरो आंदोलन का करेंगे आगाज

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 4, 2023
  पिछले 17 सालों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गुरिल्लें अब अपनी मांगों को लेकर अब 9 अगस्त क्रांति दिवस पर सीएम आवास देहरादून में धरना देंगे तथा करो या मरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे शुक्रवार को गुरिल्ला संगठन चंपावत जिला अध्यक्ष ललित बगोली ने बताया कि प्रदेश के गुरिल्ला पिछले 17 सालों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तथा 5000 दिन से धरने में बैठे हुए हैं पर सरकार के द्वारा सिर्फ सत्यापन करवाकर गुमराह किया जा रहा है बगोली ने कहा जबकि हाईकोर्ट नैनीताल ने गुरिल्लाओ के पक्ष में फैसला देते हुए सरकार को 3 महीने के भीतर गुरिल्लाओ की मांगों को पूरा करने के आदेश दिए थे जिसके बाद सरकार ने एक बार फिर सत्यापन करवाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है जिससे गुरिल्लें अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं जिस कारण प्रदेश के गोरिल्लाओ में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है बगोली ने बताया अब गुरिल्लें अपनी मांगों को लेकर 9 अगस्त क्रांति दिवस पर सीएम आवास देहरादून जाकर धरना देंगे तथा करो या मरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे जिसके लिए गोरिल्लाओ ने पूरी तैयारी कर ली है उन्होंने कहा चंपावत जिले से भी 400 से 500 गुरिल्लें 8 अगस्त को देहरादून की ओर कूच करेंगे तथा 9 अगस्त को प्रदेशभर से आए गोरिल्लाओ के साथ सीएम आवास का घेराव कर धरना देंगे तथा मांग पूरी होने तक धरने से नहीं उठेंगे बगोली ने कहा इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी चाहे गोरिल्लाओ को अपनी जान ही क्यों ना देनी पड़े अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है बगोली ने कहा हम अभी भी सरकार से विनती कर रहे हैं सरकार जल्द 45 साल तक के गोरिल्लाओ को नौकरी दें तथा बुजुर्ग व दिवंगत गोरिल्लाओ के परिजनों को पेंशन या आर्थिक सहायता दे अन्यथा गोरिल्लाओ का आंदोलन जारी रहेगा जिला अध्यक्ष बगोली ने जिले के सभी गोरिल्लाओ से अधिक से अधिक संख्या में आकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील करी है  

विज्ञापन

जरूरी खबरें