Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत पुलिस व एसटीएफ ने एक करोड़ की स्मैक के साथ यूपी के नशा तस्कर को दबोचा चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 3, 2025

पुलिस व एसटीएफ ने एक करोड़ की स्मैक के साथ यूपी के नशा तस्कर को दबोचा चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।

16 करोड रुपए से अधिक की ड्रग्स बरामद कर चुकी है चंपावत पुलिस

नशा तस्करों के खिलाफ एसपी चम्पावत के निर्देश पर चंपावत पुलिस की लगातार कार्रवाई।

309.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तारचंपावत। एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। एसपी के नेतृत्व में चंपावत पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की जा रही है। एसपी के निर्देश पर शनिवार 2 जुलाई को सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम तथा थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कार्यवाही करते हुए धनुषपुल पुलिस चौकी बनबसा के पास अभियुक्त शकूर अहमद पुत्र स्व0 अलानूर, निवासी मौहल्ला अब्बासनगर, वार्ड नं0- 12, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर-प्रदेश, उम्र 55 वर्ष के कब्जे से बड़ी मात्रा में 309.96 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।मामले में पुलिस ने थाना बनबसा जनपद चम्पावत में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड रुपए आंकी गई है। मालूम हो चंपावत पुलिस ने 1 अगस्त को भी 8 लाख रुपए की चरस के साथ दो नशा तस्करो तथा 18 लाख रुपए की एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक नेपाली को गिरफ्तार किया था। चंपावत पुलिस इस वर्ष 16 करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग्स बरामद कर चुकी है। जनता ने चंपावत पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।पुलिस टीम मे सुरेन्द्र सिंह कोरंगा (थानाध्यक्ष बनबसा), उ0नि दिलबर सिंह भण्डारी, विनोद चंद्र जोशी, हे0का0 महेन्द्र गिरी,हेड कां0 किशोर कुमार ,कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

जरूरी खबरें