Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत: 890 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने तीन चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, देवीधुरा क्षेत्र से खरीद कर ले जा रहे थे चरस

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 31, 2023
  प्रदेश में सीएम धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्त 2025 उत्तराखंड अभियान के तहत चंपावत एसपी देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 890 ग्राम चरस के साथ चलथी गेट से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया रविवार रात को चेकिंग के दौरान एसओजी व पुलिस ने लोहाघाट की ओर से आ रही पिकअप यूके 18 सीए 6865 को रोका तथा पिकअप में बैठे लोगों की तलाशी लेने पर रोहित कुमार निवासी बाजपुर के कब्जे से 390 ग्राम ,राजू निवासी बाजपुर के कब्जे से 300 ग्राम व रामकिशन निवासी लुधियाना पंजाब के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की गई एसआई कोरंगा ने बताया तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा पिकअप को सीज कर दिया गया एसआई कोरंगा ने बताया तीनों अभियुक्त देवीधुरा क्षेत्र से सस्ते दामों में चरस खरीदकर तराई क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे उन्होंने बताया तीनों आरोपी पिकअप से लोहाघाट चंपावत क्षेत्र में सब्जी व फर्नीचर पहुंचाया करते हैं तथा वापसी में चरस सप्लाई करते थे एसआई कोरंगा ने बताया अभियुक्तों से पूछताछ करी जा रही है वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने कहा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन लगातार जारी है चंपावत पुलिस नशा मुक्त 2025 उत्तराखंड अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, हेड कांस्टेबल मतलुब खान,गणेश सिंह, मनोज बेरी ,चंचल सिंह , भुवन लाल,नवल किशोर ,रविंद्र गिरी ,विनोद सिंह आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें