Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मां पूर्णागिरि मेले की तैयारिया तेज लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर जुटा

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 22, 2025

मां पूर्णागिरि मेले की तैयारिया तेज लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर जुटाडीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में सम्मिलित मां पूर्णागिरि धाम में आगामी 27 फरवरी से प्रस्तावित शुभारंभ को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा मार्गों के सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी आवश्यक कार्यों में तेजी लाई गई है।मार्ग सुधारीकरण कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एम.सी. पलडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भैरव मंदिर के समीप भूस्खलन प्रभावित स्थलों पर एज वॉल एवं एज गार्ड का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर के मध्य तिलहर धर्मशाला के पास स्कबर (जल निकासी संरचना) का निर्माण कार्य प्रगति पर है।इसके अतिरिक्त सिद्धमोड़ एवं जगदम्बा मोड़ पर स्लिप हटाने, सुरक्षा दीवार निर्माण, रेलिंग लगाने के साथ-साथ मुख्य मार्ग एवं पैदल मार्गों पर टाइल्स बिछाने का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। इन सभी कार्यों का उद्देश्य मार्ग को सुरक्षित, मजबूत एवं श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाना है।अधिशासी अभियंता ने बताया कि सभी प्रस्तावित कार्य आगामी 31 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे, जिससे मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

जरूरी खबरें