Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर चंपावत व टनकपुर में जन-जागरूकता रैलियां आयोजित

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 15, 2025

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर चंपावत व टनकपुर में जन-जागरूकता रैलियां आयोजित

चंपावत। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत बृहद रैलियों का आयोजन किया गया।चंपावत में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुज कुमार संगल के निर्देशन तथा सचिव सिविल जज भवदीप रावते की अगुवाई में भव्य रैली का आयोजन हुआ। रैली खटकना पुल से मुख्य बाजार होते हुए रोडवेज स्टेशन तक निकाली गई। इसमें पुलिस प्रशासन तथा पीएलवी (अधिकार मित्र) गोपाल चन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र जोशी, तनुजा पाण्डेय, गीता भट्ट, रेखा, दीपक, सुमन, सुनीता जोशी, मनिषा और कविता आदि ने भाग लिया। रैली के दौरान लोगों को लोकतंत्र के महत्व पर जागरूक करते हुए पम्पलेट भी वितरित किए गए।इसी क्रम में टनकपुर में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा लोकतंत्र दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल जज प्रथम एवं तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष प्रियांशी नगर कोटी ने की तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी भी उपस्थित रहीं। न्यायालय परिसर में राष्ट्रगान एवं वोटर शपथ ग्रहण के पश्चात रैली का शुभारंभ हुआ। रैली का संचालन अजय गुरूरानी ने किया, जो न्यायालय परिसर से मुख्य बाजार होते हुए टनकपुर कोतवाली तक निकाली गई।इस अवसर पर टनकपुर क्षेत्र केपैरा लीगल वालंटियर अजय गुरूरानी, किरन गहतोड़ी, किरन जोशी, बिजेंद्र अग्रवाल, राधिका अधिकारी, हरीश गौड़, इजहार अली, शमशाद बानो, ऋतु महर, अर्चना लोहनी, सोनी सिंह, सोनी जहां, रीता कन्नौजिया, प्रियंका पचौली सहित अनेक प्रो-बोनो वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रैली में लोकतंत्र पर आधारित नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधानिक अधिकारों और मतदान की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।

जरूरी खबरें