Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

टनकपुर:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में सुनी गईं जन समस्याएं, 93 शिकायतों पर डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 16, 2026

जनता मिलन में सुनी गईं जन समस्याएं, 93 शिकायतों पर डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।कार्यक्रम के दौरान कुल 93 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अन्य मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने विगत सप्ताह आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को विभागीय कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम ढकना की श्रीमती नारायणी देवी द्वारा अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए जाने की मांग रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से पूर्व में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रार्थी को शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खेतीखान की श्रीमती पुष्पा ओली ने अपने पुत्र के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा समाज कल्याण अधिकारी को प्रमाण पत्र संबंधी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम कांडा दुधपोखरा की श्रीमती भावना देवी द्वारा पेयजल समस्या की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल निगम को क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

नायकगोठ (टनकपुर) की श्रीमती कमला पंत द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग पर जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

ग्राम बुडम ककनई की नेहा द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम कानीकोट के दीपक सिंह द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर उरेडा विभाग को क्षेत्र में सोलर लाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम दुबड़ जैनल के दिलीप सिंह महर ने जंगली जानवरों से बागवानी को हो रहे नुकसान के संबंध में चैन लिंक फेंसिंग लगाने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को फेंसिंग संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

ग्राम सिलाड सुखीढांग के संजय द्वारा आधार कार्ड बनाने/सुधारीकरण की मांग पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्रार्थी की समस्या को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्राम डुंगरा (पाटी) के प्रदीप राम द्वारा अपने बच्चे के लिए प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त ग्राम हरम के कमल सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मार्ग के सुधारीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।जनता मिलन कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त नवीन सिंह, श्रीमती सुमन, छोटे लाल, श्रीमती ईश्वरी देवी, प्रकाश नरियाल, श्रीमती बसंती देवी, रमेश राम, सूरज महर, देवराम, श्रीमती गरिमा भट्ट सहित अन्य शिकायतकर्ताओं की समस्याएं भी दर्ज की गईं।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, प्र0 मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें