Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बरेली में होने वाले 30 वे उत्तरायणी मेले को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू। सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

बरेली में होने वाले 30 वे उत्तरायणी मेले को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ।

समिति के पदाधिकारियों ने चम्पावत के विभिन्न लोगों को किया आमंत्रित

मेले में इस बार पर्वतीय क्षेत्र के लगाए जाएंगे 150 स्टाल बरेली में आयोजित होने वाले 30 वे उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की ओर से मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क किया जा रहा है।सोमवार को रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के तहत समिति के पदाधिकारी चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे समिति सदस्यों का विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने भव्य स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि तीन दिवसीय मेले का आयोजन बरेली क्लब के मैदान में 13 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। शर्मा ने बताया कि समिति का यह प्रयास है कि उत्तराखंड की सौगात को बरेली महानगर में विशेष पहचान दिलाई जाए। और यहां की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि उत्तरायणी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई अन्य राजनेता, जनप्रतिनिधि, साहित्यकारों के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक दलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस बार मेले में 150 स्टाल पर्वतीय क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। जिसमें यहां के विभिन्न उत्पादों को एक नया बाजार उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर भुवन पाण्डे, तारा दत्त जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें