Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जिलाधिकारी ने ठाटा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते रौसाल सड़क में बने तालाब। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे फेल।

लोहाघाट:देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ कालेशन महोत्सव प्रारम्भ।

लोहाघाट:बिसंग के लिए बड़ी उपलब्धि ड्राइवर की बेटी बनेगी डॉक्टर

चंपावत का स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन स्वाला डेंजर ज़ोन का सुधारीकरण कार्य पूर्ण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला में राम जन्म के साथ रामलीला का

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

स्वाला में राम जन्म के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ देर रात तक दर्शकों ने लिया लीला का आनंद चंपावत जिला मुख्यालय के स्वाला में राम जन्म के साथ ही रामलीला का शुभारंभ हो गया है। देर रात तक हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। शुक्रवार को देर शाम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेमचंद्र भट्ट ने द्वीप जलाकर रामलीला का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। जिसके बाद देर रात तक रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग रामलीला का आनंद लेने के लिए पहुंचे। पहले दिवस की रामलीला में रावण का कैलाश पर्वत से कैलाश पर्वत को उठाना, नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म तक लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने बताया कि पहले दिन की लीला में बड़ी संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया बताया कि दूसरे दिन दशरथ विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध, राम लक्ष्मण संवाद व पुष्प वाटिका तक की लीला का मंचन किया जाएगा। इधर राम का सचिन भट्ट, लक्ष्मण का प्रियांशु भट्ट, सीता का मोहित भट्ट व रावण का अभिनय दुर्गा दत्त भट्ट ने निभाया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष जगदीश भट्ट, व्यवस्थापक भुवन चंद्र भट्ट सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें