Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सुचारू गैस वितरण व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत, पैनिक न करें: जिला पूर्ति अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

सुचारू गैस वितरण व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत, पैनिक न करें: जिला पूर्ति अधिकारी

जनपद में गैस की कोई कमी नहीं, रोस्टर के अनुसार मिल रही आपूर्ति

अपने डिलीवरी प्वाइंट में ही जाकर ले रसोई गैस।

जनपद चम्पावत में घरेलू गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूर्णतः सामान्य एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार निर्धारित रोस्टर के अनुसार गैस सिलेंडरों का वितरण नजदीकी डिलीवरी पॉइंट्स के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है तथा सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अतः आमजन को किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि गैस वितरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग करा ली है, लेकिन किसी कारणवश उन्हें DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने रिफरेंस नंबर के माध्यम से भी गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी उपभोक्ता के पास रिफरेंस नंबर भी उपलब्ध नहीं है, तो वे संबंधित गैस एजेंसी/वितरण केंद्र से संपर्क कर सकते हैं, जहां ऑनलाइन बुकिंग के बाद निर्धारित डिलीवरी पॉइंट में उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने आमजन से अपील की कि गैस की किल्लत संबंधी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आवश्यकता होने पर ही गैस की बुकिंग करें। अनावश्यक अग्रिम बुकिंग से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से घरेलू गैस उपलब्ध कराई जा सके।

जनपद में जारी रोस्टर के अनुसार गैस वितरण कार्यक्रम:

*चम्पावत गैस सर्विस*

25 मार्च – नागनाथ वार्ड, बालेश्वर वार्ड, ब्लॉक

26 मार्च – गौरडलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम)

27 मार्च – नरियाल गांव, नरसिंहडांडा, सल्ली

28 मार्च – ढकनाबडोला, चक्कू, अम्बेडकर कॉलोनी

30 मार्च – खर्ककार्की, जूप, पुलिस लाइन क्षेत्र

*लोहाघाट गैस सर्विस*

25 मार्च – पिथौरागढ़ रोड, डाक बंगला रोड

26 मार्च – पोखरखाल

27 मार्च – ठाडादूंगा, बोट हाउस

28 मार्च – पुल्ला

29 मार्च – कलीगांव, डेसली

30 मार्च – चौमेल

31 मार्च – फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई, लोहावती वार्ड

01 अप्रैल – पाटी क्षेत्र

*देवीधुरा गैस सर्विस*

25 मार्च – बासबावड़ी

26 मार्च – चौड़ाकोट, सिमलाखेत

*टनकपुर क्षेत्र (साप्ताहिक रोस्टर)*

सोमवार – नायकगोठ, बोरागोठ, वार्ड 5, 6

मंगलवार – कार्की फार्म, आमबाग, छीनीगोठ, वार्ड 9, 10

बुधवार – मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप, वार्ड 4, 7

गुरुवार – ककराली गेट, थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ, वार्ड 2, 3

शुक्रवार – विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड 11

शनिवार – ज्ञानखेड़ा, विचई, वार्ड 1, 8

रविवार – सूखीढांग, पूर्णागिरि

*बनबसा क्षेत्र का वितरण कार्यक्रम*

सोमवार – फागपुर

मंगलवार – चंदनी

बुधवार – भजनपुर, मेन मार्केट, एनएचपीसी

गुरुवार – कैनाल पुल, चंद फार्म

शुक्रवार – चुना भट्टा, देशी फार्म, बमनपुरी

शनिवार – पचपकरिया, चंद फार्म

रविवार – गडीगोठ, मझगांव, देवीपुरा

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंडेन गैस द्वारा विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। गैस संबंधी जानकारी हेतु 7588888824 पर संपर्क किया जा सकता है। रिफिल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल या IVRS नंबर 7718955555 का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित रोस्टर का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से गैस वितरण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जरूरी खबरें