Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: चंपावत :ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त चालक की सूझबूझ से बाल बाल बची 27 सवारियो की जान

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 15, 2023
  उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडो में दौड़ रही खटारा बसों में लोग जान हथेली में रखकर यात्रा करने को मजबूर है आए दिन यह बसें दुर्घटनाग्रस्त या सड़कों पर खराब हो जाती हैं बुधवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या uk07pa 3148 के अचानक टनकपुर चंपावत एनएच में बनलेख के पास ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार में मच गई पर बस के चालक पंकज पांडे ने हिम्मत का परिचय देते हुए अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस में सवार 27 यात्रियों की जान बचा ली चालक पंकज पांडे ने बताया अचानक बस का ब्रेक पाइप फट गया था जिस कारण बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया यात्रियों की जान बचाने के लिए उन्हें बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा उन्होंने बताया सभी सवारिया सुरक्षित है उन्हें दूसरी बस से पिथौरागढ़ को भेज दिया गया है वही सभी यात्रियों व लोगों ने चालक पंकज पांडे की हिम्मत की सराहना करते हुए अपनी जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया मालूम हो अगर चालक पंकज पांडे सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से नहीं टकराते तो एक भीषण हादसा हो सकता था और वही उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा सड़कों में खटारा बसों का संचालन करने से यात्रियों की जान को खतरे में डाला जा रहा है वहीं रोडवेज कर्मियों ने कहा पर्वतीय क्षेत्र में रोडवेज की कई बसें अपने तय किलोमीटर से कई अधिक चल चुकी है जिस कारण आए दिन हादसो का शिकार होते रहती है पर परिवहन निगम के द्वारा अभी तक नई बसें नहीं दी गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें