Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:जिले में एलपीजी गैस वितरण हेतु रोस्टर जारी, निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही मिलेंगे सिलेंडर – एडीएम

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

जिले में एलपीजी गैस वितरण हेतु रोस्टर जारी, निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही मिलेंगे सिलेंडर – एडीएम

जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में आम जनमानस को रसोई गैस की सुलभ एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनपद चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों हेतु गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत लोहाघाट, देवीधुरा, बनबसा, टनकपुर एवं चम्पावत गैस सर्विस के माध्यम से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस गोदामों में भीड़ न लगाएं और निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें। गैस वितरण वाहनों द्वारा तय स्थानों पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

*(चम्पावत गैस सर्विस का वितरण कार्यक्रम)*

23 मार्च – कनलगांव, सिमल्टा, फंगर, चौकी, बरदोली, ज्याड़ा

24 मार्च – दियूरी, अमोड़ी, बेलखेत, सूखीढांग, श्यामलाताल, धौन

25 मार्च – नागनाथ वार्ड, बालेश्वर वार्ड, ब्लॉक

26 मार्च – गौरडलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम)

27 मार्च – नरियाल गांव, नरसिंहडांडा, सल्ली

28 मार्च – ढकनाबडोला, चक्कू, अम्बेडकर कॉलोनी

30 मार्च – खर्ककार्की, जूप, पुलिस

*(लोहाघाट गैस सर्विस का वितरण कार्यक्रम)*

23 मार्च – हथरंगिया, जीजीआईसी व ट्रेजरी क्षेत्र

24 मार्च – ढेरनाथ

25 मार्च – पिथौरागढ़ रोड व डाक बंगला रोड

26 मार्च – पोखरखाल

27 मार्च – ठाडादूंगा व बोट हाउस

28 मार्च – पुल्ला

29 मार्च – कलीगांव व डेसली

30 मार्च – चौमेल

31 मार्च – फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई, लोहावती वार्ड

01 अप्रैल – पाटी क्षेत्र

*(देवीधुरा गैस सर्विस का वितरण कार्यक्रम)*

23 मार्च – कानीकोट

24 मार्च – मुलाकोट

25 मार्च – बासबावड़ी

26 मार्च – चौड़ाकोट, सिमलाखेत

*(टनकपुर क्षेत्र में वितरण (साप्ताहिक रोस्टर)*

सोमवार – नायकगोठ, बोरागोठ, वार्ड 5, 6

मंगलवार – कार्की फार्म, आमबाग, छीनीगोठ, वार्ड 9, 10

बुधवार – मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप, वार्ड 4, 7

गुरुवार – ककराली गेट, थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ, वार्ड 2, 3

शुक्रवार – विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड 11

शनिवार – ज्ञानखेड़ा, विचई, वार्ड 1, 8

रविवार – सूखीढांग, पूर्णागिरि

*(बनबसा क्षेत्र का वितरण कार्यक्रम)*

सोमवार – फागपुर

मंगलवार – चंदनी

बुधवार – भजनपुर, मेन मार्केट, एनएचपीसी

गुरुवार – कैनाल पुल, चंद फार्म

शुक्रवार – चुना भट्टा, देशी फार्म, बमनपुरी

शनिवार – पचपकरिया, चंद फार्म

रविवार – गडीगोठ, मझगांव, देवीपुरा

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंडेन गैस द्वारा विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। गैस संबंधी जानकारी हेतु 7588888824 पर संपर्क किया जा सकता है। रिफिल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल या IVRS नंबर 7718955555 का उपयोग किया जा सकता है।अपर जिलाधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से गैस वितरण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जरूरी खबरें