रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :खटोली वैला मोटर मार्ग में रपटी स्कूटी पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल वार्षिक श्राद्ध से लौट रहे थे घर
खटोली वैला मोटर मार्ग में रपटी स्कूटी पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

खटोली में वार्षिक श्राद्ध से लौट रहे थे पति पत्नी।
घर वापसी के दौरान वैला के समीप अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई स्कूटी।

चंपावत। जिले के खटोली वैला मोटर मार्ग से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां स्कूटी रपटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल चंपावत लाया जा रहा है। मंगलवार को मछियाड़ निवासी रहीश सिंह भंडारी (35) अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ अपने रिश्तेदारों के घर खटोली वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने आए हुए थे। वार्षिक श्राद्ध के बाद वह अपनी स्कूटी नंबर डीएल 04 SDB 0396 से अपनी पत्नी को लेकर शाम पांच बजे के आसपास मछियाड के लिए निकले इस दौरान वैला के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पैराफिट से जा टकराई। दुर्घटना में मंजू देवी (32) पत्नी रहीश सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि रहीस सिंह गंभीर रूप घायल हो गए है। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया जा रहा है। दुर्घटना मे मंजू देवी का सिर पैराफिट से टकरा गया था।घटना की जानकारी मिलते ही चत्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कारवाही की जा रही है। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं। पत्नी की मौत से रहीस सिंह सदमे में है।
विज्ञापन