Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

सूचना

: चंपावत:एसपी चंपावत अजय गणपति गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ से किया जायेगा सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 24, 2025
एसपी चंपावत अजय गणपति गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) से किया जायेगा सम्मानित गणतन्त्र दिवस के अवसर पर एसपी चंपावत अजय गणपति को जनपद चम्पावत में नशा तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) से किया जाएगा उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2025।के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’*, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क *’’गोल्ड’’* एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है । जनपद चम्पावत में पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में मादक पदार्थों की बरामदगी, नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अवैध भांग की खेती का विनिष्टिकरण* तथा ड्रग एडिक्ट लोगों की काउन्सलिंग किये जाने हेतु एसपी चंपावत अजय गणपति को पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है । जिन्हे दिनांक 26.01.2025 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जायेगा। एसपी चंपावत के अलावा श्याम सिंह(से0नि0), लीडिग फायरमैन, चम्पावत को भी सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा के लिये अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक दिये जाने की घोषणा की गई है वहीं एसपी चंपावत को सम्मानित किए जाने पर जिले की जनता ने खुशी जताते हुए एसपी चंपावत व लीडिंग फायरमैन श्याम सिंह को शुभकामनाएं दी हैं लोगों ने कहा यह चंपावत जिले के लिए गर्व का विषय है

जरूरी खबरें