Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत :एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछी

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 12, 2023
एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी एसपी देवेंद्र पींचा के द्वारा शनिवार को 1857 क्रांति के नायक व कुमाऊं के पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कालू सिंह मेहरा ,पंडित दया कृष्ण जोशी, पंडित तारा दत्त उप्रेती तथा खेतीखान के कुमाऊं के बब्बर शेर के नाम से प्रसिद्ध पंडित हर्ष देव ओली ,पंडित पूर्णानंद जोशी , पंडित दयाराम ओली,पंडित दुर्गादत्त ओली जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी तथा परिजनों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया एसपी देवेंद्र पिंचा ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला जो मेरे जीवन का एक सुखद पल है एसपी पींचा ने कहा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों से किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आने पर उनसे संपर्क करने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तथा उनकी जितनी भी मदद हो सकेगी वह करेंगे एसपी पींचा ने कहा उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती चंपावत जिले में ड्यूटी कर रहे हैं उन्होंने कहा जो आज देशवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह इन्हीं महान वीरों की कुर्बानियों का नतीजा है वहीं सेनानियों के परिजनों के द्वारा उनकी कुशल क्षेम पूछने के लिए एसपी चंपावत व चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया गया इस मौके पर एसओ लोहाघाट मनीष खत्री ,कांस्टेबल अशोकपुरी ,कांस्टेबल रेनू आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें