Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितम्बर पर विशेष आयोजन ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 15, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितम्बर पर विशेष आयोजन ।कल 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद चंपावत में जनसेवा, सांस्कृतिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

🌄 *टनकपुर-बनबसा कार्यक्रम*

प्रातः 7:00 बजे – नशा मुक्ति दौड़ का आयोजन (स्थान: चंदनी से सुमंगलम होटल, बनबसा तक)। युवा वर्ग में नशामुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा।

प्रातः 10:00 बजे – उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर में रक्तदान शिविर (सेवा संकल्प फाउंडेशन, धारिणी द्वारा आयोजित)।

प्रातः 11:00 बजे – राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामला ताल में बच्चों के साथ संवाद व जन्मदिन कार्यक्रम।

सायं 05.00 बजे – सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, टनकपुर में छात्र-छात्राओं के साथ जन्मदिन कार्यक्रम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ।

सायं 6:30 बजे – गांधी मैदान, टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भागवत भजन संध्या, जिसमें भक्ति संगीत और प्रवचन होंगे।

🏞️ *चंपावत कार्यक्रम*

प्रातः 7:00 बजे – मैराथन दौड़ का आयोजन (स्थान: चंपावत)।

प्रातः 8:30 बजे – दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे जी के कैंप कार्यालय में मिष्ठान वितरण।

प्रातः 9:00 बजे – मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, चंपावत में मिष्ठान वितरण एवं जन्मदिन कार्यक्रम।

प्रातः 10:00 बजे – जिला चिकित्सालय, चंपावत में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर।

प्रातः 11:00 बजे – जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुड़ियानी में छात्रों के साथ जन्मदिन कार्यक्रम व सांस्कृतिक गतिविधियाँ।इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।सभी आयोजन में सामाजिक संस्थाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

जरूरी खबरें