Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मांगों को लेकर प्रथम चरण के आंदोलन का आगाज।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 16, 2026

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मांगों को लेकर प्रथम चरण के आंदोलन का आगाज।जनपद चंपावत में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में गेट मीटिंग का आगाज़ आज शुक्रवार को हुआ।प्रथम दल द्वारा अशोक फर्त्याल, जनपदीय सचिव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,चंपावत के नेतृत्व में जिला उद्योग केंद्र चंपावत से किया गया। जिसमें विकास नेगी, सहायक प्रबंधक के संचालन में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित 18 सूत्रीय मांग का समर्थन किया गया कर्मचारियों ने कहा प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा निर्देशों पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में लोकेश जोशी,प्रिया रावत,चंद्रशेखर,पूजा चौधरी,जितेंद्र अवस्थी,राकेश मिश्रा,सुरेश फर्त्याल,भुवन चौबे, त्रिलोक गोस्वामी,पंकज कुमार, रणजीत चौधरी और रोहित आदि उपस्थित रहे।वहीं द्वितीय दल का नेतृत्व शिवांशु वर्मा, अध्यक्ष,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन चंपावत द्वारा पंचायती राज कार्यालय चंपावत से किया गया। जिसमें विवेक वर्मा, दिनेश बिष्ट ,रीता बिष्ट, रिंकी चौधरी, प्रेम प्रकाश , किशोर आगरी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें