Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

सूचना

: चंपावत:चंपावत के प्रसिद्ध कोईरा ताल में डूबा छात्र

चंपावत के प्रसिद्ध कोईरा ताल में डूबा छात्र   चंपावत से एक दुखद घटना सामने आ रही है चंपावत के सिफ्टी के प्रसिद्ध कोइरा ताल में एक छात्र के डूबने की खबर सामने आ रही है छात्र पुनावे का रहने वाला बताया जा रहा है सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ के द्वारा तालाब में सर्च अभियान चलाया जा रहा है जानकारी के मुताबिक पुनावे का रहने वाला कक्षा 12 में पढ़ने वाला छात्र धीरू तड़ागी पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने कुछ साथियों के साथ रविवार को कोईरा ताल में नहा रहा था जो अचानक ताल में डूब गया सूचना पर ग्रामीणों व पुलिस के द्वारा छात्र की तलाश की जा रही है मालूम हो बड़ी संख्या में आजकल पर्यटक कोइरा ताल में नहाने को आ रहे हैं और सोशल मीडिया में भी कोईरा ताल छाया हुआ है लोगों के द्वारा ताल में प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी जिसके बाद दो होमगार्ड की ड्यूटी ताल में लगाई गई थी घटना कैसे हुई अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लोगो के द्वारा पहले से ही ताल मे दुघर्टना की आसंका जताई जा रही थी चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया छात्र के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस घटना स्थल मे पहुंच कर सर्च अभियान चला रही है इस समय ताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद है छात्र के परिजन भी मौके मे पहुंच गए हैं

जरूरी खबरें