Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: एसजे परिसर चंपावत में विकसित भारत युवा संसद-2026 का सफल आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

चंपावत एसजे परिसर चंपावत में विकसित भारत युवा संसद-2026 का सफल आयोजन

युवा प्रतिभाओं ने आपातकाल के 50 वर्ष पर रखे विचार

विकसित भारत युवा संसद के अंतर्गत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत में आज सोमवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) परिसर इकाई एवं मेरा युवा भारत चंपावत द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंकर दत्त पांडेय उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी. सी. जोशी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। साथ ही निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि शंकर जोशी, डॉ. रमेश राम तथा डॉ. गौरव माहेश्वरी शामिल रहे।इस युवा संसद का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रहा, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति निर्माण प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूक करना था।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया,

जिनमें क्रमशः जागृति अधिकारी, सागर मौनी, मुकेश कुमार, भानु तरागी, प्राची चौहान, तनुजा जीना, चंद्रवेश जुखारिया, आयुष गोस्वामी, मीनाक्षी तथा प्राची आर्या शामिल रहे। इनमें से शीर्ष 5 प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे।मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी आशीष पॉल , दीपा , काजल एवं परिसर की एनएसएस टीम के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक चर्चा में भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी अंकिता भट्ट एवं हनुमंत ओली के साथ डॉ भवान सिंह, डॉ रिचा तिवारी, डॉ लता राणा, डॉ मोहित खर्कवाल, डॉ मीनाक्षी, डॉ शोभा आर्या, डॉ ज्योति पंत, डॉ अमित कश्यप, डॉ मोहन चंद्र, डॉ रेखा,डॉ कविता खत्री, डॉ नूतन, डॉ तोशिबा, डॉ अंकिता नेगी, डॉ कीर्ति अग्रवाल, दीपक भट्ट, कृष्ण राम एवं निर्मल कुमार द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग दिया गया।कार्यक्रम के अंत में परिसर निदेशक डॉ रवि शंकर जोशी ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में छात्र छात्राओं की भूमिका समझाते हुए सभी सम्मानित अतिथियों एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समापन की विधिवत घोषणा की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

जरूरी खबरें