Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सेल्फी वहीं लें जहां जीवन रहे सुरक्षित सोशल मीडिया के लाइक कमेंट के लिए जान न लगाए दाव पर: डीएम चंपावत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

जिलाधिकारी की अपील: खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें, जीवन अमूल्य हैजिले में प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता का लुत्फ उठाने के दौरान नदी किनारों, अस्थाई झरनों, जर्जर इमारतों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व खतरनाक स्थलों में सेल्फी लेने के बढ़ते चलन को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गहरी चिंता जताई है और सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं व पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘शेयर’ के चक्कर में जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। कई लोग सिर्फ रोमांच या फोटो के लिए उन स्थानों पर चले जाते हैं जहां ज़रा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि पर्यटक व नागरिक केवल व्यू पॉइंट्स जैसे चिन्हित और सुरक्षित स्थलों पर ही सेल्फी लें, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी लें और सुरक्षित भी रहें।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा खतरनाक स्थानों को “नो सेल्फी ज़ोन” घोषित किया जा रहा है।विशेष रूप से स्वाला क्षेत्र में 'नो सेल्फी ज़ोन' के बोर्ड लगाया जा चुका है।साथ ही, आपातकालीन संपर्क नंबरों व सावधानियों के साथ विशेष चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें।

जरूरी खबरें