Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट: 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे

बाराकोट: प्रसिद्ध घटकू बाबा मंदिर में सप्तशती सत्य चंडी यज्ञ का शुभारंभ। 24 जुलाई को होगा भंडारा।

चंपावत:मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थियों हेतु 4.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

लोहाघाट:पति को चाकू मारने के आरोप में महिला शिक्षिका के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज। पति पर भी मुकदमा दर्ज।

चंपावत:पत्रकार सूरी पंत ने चिकित्सकों के द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को बताया निराधार। जांच की माग

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी ने ग्राम नगरगाँव में मडुवे की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न। कृषि यंत्रों की दी जानकारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

जिलाधिकारी ने ग्राम नगरगाँव में मडुवे की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न

मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं को मिले कृषि यंत्र, जिलाधिकारी ने की क्रॉप कटिंग से उपज का आकलनजिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज तहसील चंपावत के अंतर्गत ग्राम नगरगाँव में कृषक दीपक कुमार के खेत में खरीफ फसल मडुवे की क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न कराया।कृषि एवं सांख्यिकी विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृषक के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट चयनित कर क्रॉप कटिंग की गई। इस क्षेत्र से 7 किलो मडुवा प्राप्त हुआ। साथ ही, 5 किलोग्राम मडुवे के नमूनों को 15 दिन तक सुखाने के उपरांत तौलने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे सटीक उपज के आंकड़े प्राप्त किए जा सकेंगे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषक से बीज, उर्वरक, कीटनाशक और खेती की पद्धति संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि “जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन एवं उत्पादकता से जुड़े आंकड़े क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही तैयार किए जाते हैं। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि आधारित योजनाओं के लिए विश्वसनीय डेटा बेस उपलब्ध कराती है।”उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों का उपयोग सरकार एवं संबंधित संस्थाएं योजनाएं बनाने और कृषकों को लाभान्वित करने के लिए करती हैं।इसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार,जिलाधिकारी द्वारा कृषक महिलाओं को कृषि यंत्र भी वितरित किए गए, ताकि वे आधुनिक उपकरणों की सहायता से अपनी कृषि गतिविधियों को और सशक्त बना सकें।क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडे, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें