Monday 16th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एयर एंबुलेंस बनी सहारा दुर्घटना में घायल युवक को एम्स ऋषिकेश किया गया एयरलिफ्ट

17 मार्च को बाराकोट में तहसील दिवस का आयोजन सुनी जाएगी जन समस्याएं

चंपावत:सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

रामनगर में अंधड़ से मकान के ऊपर गिरा पेड़ बच्चे की मौत।

चंपावत:जनता मिलन में सुनी गईं जन समस्याएं, 93 शिकायतों पर डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 16, 2026

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

“सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2025” के लिए आवेदन आमंत्रित

सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं विभागीय कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा “सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2025” प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।इस संबंध में प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, विभागीय कार्मिकों एवं संस्थाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार केवल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आम नागरिकों एवं संस्थाओं को भी प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय अथवा नवाचारी कार्य किए हों। इस पहल का उद्देश्य उन समर्पित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है, जिनके प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिली है अथवा जिन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की है।पुरस्कार हेतु चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र व्यक्तियों एवं विभागीय कार्मिकों के आवेदन जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों के नाम उच्च स्तर पर पुरस्कार के लिए प्रेषित किए जाएंगे।प्रशासन ने जनपद के ऐसे सभी इच्छुक व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभागीय कार्मिकों से अपील की है कि जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे अपने कार्य का विवरण एवं संबंधित साक्ष्यों सहित आवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि सड़क सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन एवं व्यापक पहचान मिल सके।

जरूरी खबरें