Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अनशनकारी चेतराम का 12 वे दिन भी धरना रहा जारी प्रशासन नहीं ले रहा सुध

लोहाघाट:डीएम की पहल पर 42 लाख की लागत से उप जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पूरा।

लोहाघाट:सुभाष बगौली के दर्जा राज्य मंत्री बनने पर भाजपा ने बाटी मिठाइयां लोहाघाट को मिला पहला दर्जा मंत्री

हरिद्वार में देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

पाटी:निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन जीत का किया दावा पवनदीप राजन उतरे समर्थन में

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री के निर्देश पर ककनई मे वृक्षारोपण व प्रतियोगिताओं का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ककनई मे वृक्षारोपण व प्रतियोगिताओं का आयोजन।

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के दूरस्थ ककनई के विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बायफ़ (BAIF) चम्पावत द्वारा नेस्ले इण्डिया के CSR के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें वृक्षारोपण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान और ड्रॉइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरुआत और अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना समन्वयक प्रताप रावत ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बायफ देहरादून से आए वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक श्री मृणाल आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आर-सेटी (R-SETI) के पूर्व डायरेक्टर श्री चिलकोटि और वन विभाग के रेंजर चंद्रशेखर भट्ट को पुष्प भेंट कर उनका आदरपूर्ण स्वागत किया।वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने ग्रामीणों व छात्र छात्राओं से संवाद किया एवं कार्यक्रम में विशेष रूप से वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से जुड़े रहे ,उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की बारीकियाँ समझाईं।

इसके साथ ही उन्होंने ककनई के ग्राम प्रधान और समस्त ग्रामवासियों से सम्वाद किया । नेस्ले इण्डिया के CSR पहल व बायफ द्वारा ककनई ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जो जल्द ही धरातल पर उतरेंगे.

सुरक्षा: जंगली जानवरों से बचाव के लिए खेतों की तारबाड़।

सिंचाई: सोलर वाटर लिफ्ट सिंचाई योजना की शुरुआत।

शिक्षा व स्वास्थ्य: स्कूल में स्मार्ट क्लास की स्थापना और शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर की व्यवस्था।

चम्पावत की दो ग्राम पंचायतों (ककनई और मंच) ...

प्रतियोगिता के परिणाम कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:प्रथम स्थान: कुमारी किरण रावत द्वितीय स्थान: कुमारी सरस्वती तृतीय स्थान: हीरा मेहर

आर्ट (ड्रॉइंग) प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान: नीरू भंडारी

द्वितीय स्थान:रश्मि विनवाल तृतीय स्थान: तनु रावत रही

कार्यक्रम में बायफ चम्पावत से वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक मृणाल आर्य, परियोजना प्रभारी प्रताप रावत, फील्ड कोर्डिनेटर विमला खर्कवाल, देवेंद्र दुमागा, मोहित कंसल और हिमांशी उपस्थित रहे। इसके साथ ही ककनई के ग्राम प्रधान, डांडा के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और भारी संख्या में समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें