Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: चंपावत:उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा चंपावत मे एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 15, 2023
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा चंपावत मे एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया आयोजन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा चंपावत द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से राजकीय नर्सिंग कॉलेज चंपावत में एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इस वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज श्रीमती रश्मि रावत ने कीl मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा द्वारा वित्तीय साक्षरता के संबंध में अपने विचार प्रकट किए, एवं छात्र-छात्राओं को वित्तीय अनुशासन के बारे में जानकारी दीl तथा डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताएंl शाखा प्रबंधक अभिषेक पवार द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया एवं सफल कार्यक्रम के लिए रंग कारवां संगठन द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से वित्तीय साक्षरता दिए जाने के लिए संगठन के संचालक तरुण भरत का आभार प्रकट किया गयाl प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि रावत द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक परिवार की इस प्रकार के आयोजन के लिए नर्सिंग कॉलेज को चुनने के लिए आभार प्रकट किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक देवेश जोशी प्रबंधक वित्तीय साक्षरता प्रकाश सिंह करायत प्रबंधक विवेक शर्मा उप प्रबंधक सूरज कुमार नर्सिंग कॉलेज के समस्त स्टाफ प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लियाl नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से वित्तीय साक्षरता दिए जाने का कार्यक्रम जनपद चंपावत में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा विगत वर्ष भी किया गया थाl किंतु इस वर्ष स्थानीय कलाकारों को बड़ावा देते उनके माध्यम से ही इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करने की पहल की गई जिसमें स्थानीय स्थानीय रंग कारवां के युवा कलाकारों द्वारा सराहनीय कार्य किया गयाl

विज्ञापन

जरूरी खबरें