Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: चंपावत:विधिक सेवा रथ को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 25, 2023
विधिक सेवा रथ को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जनपद में वृहद विधिक साक्षरता अभियान हेतु भेजे गए विधिक सेवा रथ/मोबाइल लोक अदालत वाहन को शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज श्रीमती कहकशा खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही उक्त विधिक सेवा रथ में जा रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी को यह निर्देशित किया गया कि उक्त विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा रथके माध्यम से जनपद के समस्त दूरस्थ क्षेत्रों में घर-घर जागरूकता कार्यक्रम कर आमजन मानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं से अवगत कराएं। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला , सीजे हेमंत सिंह राणा सहित समीर कुमार चौधरी, नवीन बिष्ट, पवन जोशी, दिनेश भट्ट, सहित जनपद चंपावत की समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पीएलवी एवं न्यायालय स्टाफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें