Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।

चंपावत:वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों व लेखकों के लिए मासिक पेंशन और आय सीमा दोगुनी

चंपावत:जिलाधिकारी ने दिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न

चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विजिलेंस ने 20 हजार की रिश्वत लेते दो बनकर्मियों को किया गिरफ्तार। वन विभाग में मचा हड़कंप।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

.विजिलेंस ने 20 हजार की रिश्वत लेते दो बनकर्मियों को किया गिरफ्तार।

वन विभाग में मचा हड़कंप।चंपावत जिले की वन विभाग की चंपावत रेंज की चौकी चेक पोस्ट में तैनात दो बन कर्मियों को विजिलेंस टीम हल्द्वानी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शिकायत पर आज 25 अक्टूबर को तल्लादेश सड़क स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट में विजिलेंस टीम ने दो बन कर्मियों दीपक जोशी और भुवन चंद्र भट्ट को वादी से पेड़ मंजूर करने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।विजिलेंस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रेंजर चंपावत दिनेश चंद्र जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा दोनों बन कर्मियों में विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

जरूरी खबरें