Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पश्चिम बंगाल की महिला की चंपावत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मौसी के वहां आई थी महिला।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 15, 2025

पश्चिम बंगाल की महिला की चंपावत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मौसी के वहां आई थी महिला। पश्चिम बंगाल से अपनी मौसी के वहां आई 20 वर्षीय सानिया खातून पत्नी अजहरुद्दीन ग्राम अमीरमोडा जिला हुगली पश्चिम बंगाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सानिया पश्चिम बंगाल से आकर चंपावत अपनी के मौसी के वहां रुकी हुई थी आज उसके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ जिसे चंपावत जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वर्तमान में सानिया अपने पति के साथ सुंनार गली पिथौरागढ़ में रहती है। सूचना पर पंचनामा की कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने जिला अस्पताल में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए, प्रमुख चिकित्सा अधिक्षक डॉक्टर एच 0सीप हयाँकी को शीघ्र पंचनामा की कार्यवाही करके पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।तहसीलदार ब्रज मोहन आर्य ने अस्पताल परिसर में परिजनों से जाकर पूछताछ करते हुए इस दुःख की घड़ी में घेर्य रखने की बात कहीं!अस्पताल में पहुंचे नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट ने भी परिजनों से मुलाक़ात कर परिजनों को अपने स्तर से सहायता देने की बात कहीं। इस दौरान पंचनामा की कर्यवाही में कोतवाली के एएसआई नरेंद्र सिंह नेगी, सुभाष यादव, मंजू बोहरा, बंशीधर जोशी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें