Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: चंपावत:32.60 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने बनबसा में दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 26, 2023
ऑपरेशन क्रैक डाउन के क्रम में चंपावत जिले के  बनबसा क्षेत्र से स्मैक की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 32.60 ग्राम स्मैक व 01 बाईक की गयी सीज मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के तहत एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चम्पावत के चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत एस0ओ0जी0 व बनबसा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मोटर साइकिल संख्या UK03k-3476 में 02अभियुक्तों को 32.60 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । साथ ही स्मैक परिवहन करने में प्रयुक्त बाईक को सीज किया गया स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में हे0कानि0 गणेश सिंह व कानि0 सूरज कुमार एस0ओ0जी0 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार स्मैक तस्कर सुन्दर मण्डल उर्फ अमित पुत्र शंकर मण्डल, उम्र-19 वर्ष, निवासी वार्ड न0-13, किच्छा, थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 18.44 ग्राम स्मैक तथा अनिकेत शर्मा पुत्र याद राम शर्मा, उम्र 19 वर्ष , निवासी वार्ड न0 6, बण्डिया, थाना किच्छा, जनपद उधम सिह नगर के कब्जे से 14.16 ग्राम स्मैक बरामद करी गई पुलिस टीम मे उ0नि0देवेन्द्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी शारदा बैराज बनबसा,उ0नि0सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी एस0ओ0जी0 चम्पावत,हे0कानि0 गणेश सिंह, एस0ओ0जी0,हे0कानि0 जगवीर सिंह, थाना बनबसा,हे0कानि0 परमजीत सिंह, थाना बनबसा,कानि0 सूरज कुमार, एस0ओ0जी0आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें