Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:दिमागी बुखार से पीड़ित चंपावत की दीपा को लोगो की मदद की दरकार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है मासूम दीपा

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 21, 2023
  चंपावत जिले की रहने वाली 13 साल की बालिका दिमागी बुखार से पीड़ित है उसे उपचार के लिए मदद की दरकार है दीपा को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के ग्राम सभा मल्ला खायकोट निवासी श्याम दत्त भट्ट की 13 साल की पुत्री दीपा भट्ट दिमागी बुखार से पीड़ित थी घरेलू उपचार की वजह से उसकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई दीपा अभी कोमा में है और जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है दीपा को सुशीला तिवारी अस्पताल के बाल रोग वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया है इस बीच लोहाघाट की सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा पाटनी ने समाजसेवी हेमंत गोनिया से दीपा की मदद की गुहार लगाई गोनिया ने बताया कि दीपा को चंपावत ,लोहाघाट व खटीमा मे उपचार नहीं मिल पाया इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहा उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपए की रकम की मांग करी गई लेकिन दीपा के माता-पिता के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उनसे 35000 रुपए झटक लिए इस पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि दीपा की हालत बेहद खराब है इस कारण उसके माता-पिता भी डिप्रेशन में आ गए हैं उनके पास अब खाने-पीने तक रुपए नहीं बचे हैं गोनिया ने लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र के लोगों , समाज सेवीयों व जनप्रतिनिधियों से मासूम दीपा की मदद के लिए आगे आने की अपील करते हुए गूगल पे नंबर 8954658076 में मदद करने की गुहार लगाइ है ताकि दीपा की जान बचाई जा सके मालूम हो दीपा के माता-पिता के द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई थी पर वहां से उन्हें सिर्फ लताड़ मिली

विज्ञापन

जरूरी खबरें