Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: चंपावत:तामली पुलिस ने जिओ फाइबर कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ करी कार्यवाही केबल बिछाने के लिए खोद डाली सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 20, 2023
तामली पुलिस ने जिओ फाइबर कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ करी कार्यवाही केबल बिछाने के लिए खोद डाली सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा चंपावत जिले के सीमांत तामली थाने के प्रभारी एसओ ललित पांडे ने खोतीया से तामली तक जियो की फाइबर केबल बिछा रहे कंपनी के ठेकेदार अनिरुद्ध चौधरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 133 सीआरपीसी की रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी है एसओ पांडे ने बताया जिओ फाइबर कंपनी के ठेकेदार अनिरुद्ध चौधरी के द्वारा खोतीया से तामली तक फाइबर केबल बिछाने के लिए सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है जिस कारण इस सीमांत सड़क में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ चुका है सड़क सकरी होने से वाहनों को पास देने के लिए जगह तक नहीं बची है तथा वाहन चालकों को वाहन के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एसओ ने बताया क्षेत्र के ग्रामीण व वाहन चालकों ने ठेकेदार अनिरुद्ध चौधरी से कई बार कार्य को जल्द पूरा करने को कहा पर ठेकेदार के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया एसओ ललित पांडे ने कहा सड़क में दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे को देख व जनहानि की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ठेकेदार अनिरुद्ध चौधरी के खिलाफ 133 सीआरपीसी की रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रेषित कर दी है वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा अगर इस सड़क में कोई भी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ठेकेदार को निर्देशित कर कार्य को पूरा करने की मांग की है ठेकेदार की कार्य प्रणाली के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वही ग्रामीणों के द्वारा थानाध्यक्ष ललित पांडे के द्वारा करी गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें