Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

:  लोहाघाट में बढ़ती अराजकता व पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ सोमवार को नगरवासी निकालेंगे विशाल जुलूस

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 22, 2023
लोहाघाट में बढ़ती अराजकता व सोए हुए पुलिस प्रशासन को जगाने के लिए सोमवार को नगरवासी निकालेंगे विशाल जुलूस लोहाघाट नगर में लगातार बढ़ती जा रही है अराजकता व वाहन चोरी व युवाओं में बढ़ती जा रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई न करने से नगरवासी भड़क गए हैं शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर के कई लोग शामिल रहे बैठक में नगर में दिनों दिन खराब होती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए गंभीरता से चिंतन किया गया पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ने कहा नगर में आए दिन घरों से व अन्य जगहों से दो पहिया वाहन चोरी हो रहे हैं ,अराजक तत्वों के द्वारा रात को जगह-जगह उत्पात मचाया जा रहा है क्षेत्र के युवा तेजी से स्मैक के नशे की लत का शिकार होते जा रहे हैं लेकिन लोहाघाट पुलिस के द्वारा अराजक तत्वों व नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं करी जा रही है उन्होंने कहा ना ही गायब हुए वाहनों का पुलिस कुछ पता लगा पा रही है पालिकाध्यक्ष ने कहा पुलिस के द्वारा बड़ी मुश्किल से घटना की एफ आई आर दर्ज करी जाती है ना ही क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है, ना ही हवा की गति से चलने वाले बाइक सवारों पर पुलिस लगाम लगा पा रही है पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कई बार पुलिस से कार्रवाई की मांग करी गई पर कोई संज्ञान पुलिस के द्वारा नहीं लिया गया जिस कारण नगर में अराजक तत्वों व नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हैं नगर के हर होटल में शराब परोसी जा रही है तथा युवा स्मैक की गिरफ्त में आते जा रहे हैं पालिका अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया क्षेत्र में बढ़ती अराजकता में लगाम लगाने तथा पुलिस की निष्क्रियता तथा सोए हुए पुलिस प्रशासन को जगाने के लिए सोमवार को नगर के सभी व्यापारी ,युवा वर्ग, मातृशक्ति ,सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के द्वारा साम 3 बजे वीर कालू सिंह चौराहे से लेकर एसडीएम कार्यालय तक विशाल विरोध जुलूस निकाला जाएगा तथा एसडीएम लोहाघाट से कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन को जगाने के लिए सभी लोगों के सहयोग से एक विशाल आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं, व्यापारियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ,मातृशक्ति और राजनीतिक दलों के नेताओं से क्षेत्र में बढ़ती जा रही अराजकता तथा युवाओं को नशे के जहर से बचाने के लिए होने जा रहे विशाल विरोध जुलूस में शामिल होने की अपील करी है उन्होंने कहा अपने नगर को बचाने के लिए अब जागने का वक्त आ गया है लोगों ने कहा एक और मुख्यमंत्री के द्वारा नसा मुक्त उत्तराखंड 2025 का नारा दे रखा है पर पुलिस नशे पर लगाम नहीं लगा पा रही है लोगों ने कहा आंदोलन पूर्णतया गैर राजनीतिक होगा बैठक में अमित जुकरिया, ललित राय, सभासद राजकिशोर, भुवन बहादुर ,नवीन नाथ, संजय वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे  

विज्ञापन

जरूरी खबरें