Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:टनकपुर पूर्णागिरी रोड में बाटनागाढ़ मे बनेगा 610 मीटर लंबा पुल ,सीएम धामी ने दी मंजूरी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 13, 2023
  टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग पर स्थित बाटनागाढ पर वर्षात में बंद होने वाली सड़क की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इस हेतु इस स्थान पर लगभग 610 मीटर स्पान का पुल बनेगा। इसके लिए विश्व बैंक को शीघ्र ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को शीघ्र ही प्रस्ताव विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिएपूर्व में जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी द्वारा टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर बांटनागाड़ में मोटर पुल निर्माण की घोषणा की गई है। पुल बनने के बाद मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों सहित स्थानीय आम जनमानस को आवागमन में असुविधा नही होगी*। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सांय सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ दोनों मंडलों के आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। जनपद चंपावत की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मानसूनकाल में जिले की सड़क मार्गों सहित अन्य घटनाओं की जानकारी जिलाधिकारी चंपावत से ली जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-चंपावत यातायात हेतु सुचारू है,कहीं कहीं पर वर्षा के कारण मार्ग बंद हो जाता है जिसे तत्काल खोल दिया जाता है इस हेतु पर्याप्त मशीनरी जगह जगह रखी गई है, इसके अतिरिक्त ग्रामीण मार्ग भी बंद हो रहे हैं जिन्हें भी तत्काल खोले जाने हेतु कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि टनकपुर- पूर्णागिरि मोटर मार्ग बाटनागाड़ में लगभग एक सप्ताह से बंद है जिसे खोले जाने हेतु 9 मशीनों व डंपर लगाए गए हैं लगातार कार्य जारी है, इस स्थान पर लगभग 375 मीटर सड़क मार्ग में 12 मीटर चौड़ाई व 8 मीटर ऊंचाई में मलवा भर गया है जिसमें से अभी तक 200 मीटर सड़क से मलवा हटाया जा चुका है शीघ्र ही शेष मलवा भी हटा लिया जाएगा। इस स्थान पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्थाई मोटर पुल बनाए जाने हेतु लोनिवि द्वारा 91.56 लाख का प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है,इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस पुल का प्रस्ताव विश्व बैंक परियोजनान्तर्गत रखा जाय

विज्ञापन

जरूरी खबरें