बड़ी खबरें
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक? लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस। लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा। चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार। चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही। लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर मे युवा संवाद में सवाल युवाओं के जवाब सीएम के

Laxman Singh Bisht

Jun 21, 2026 04:12 am 5 views
टनकपुर मे युवा संवाद में सवाल युवाओं के जवाब सीएम के
PDF अटैचमेंट डाउनलोड

युवा संवाद में सवाल युवाओं के जवाब सीएम के

युवा शक्ति ही विकसित भारत और सशक्त उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत: सीएम धामी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान शनिवार को अपनी विधानसभा चम्पावत के टनकपुर पहुंचे। जनपद आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री टनकपुर स्थित मिलन वाटिका में शिवम फाउंडेशन द्वारा आयोजित "युवा संवाद कार्यक्रम" में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शिवम फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक गोयल नेमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह सामंत ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ सीधे संवाद कर उनके प्रश्नों का उत्तर दिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टर कमल गहतोड़ी प्रचार्य डायट लोहाघाट की पुस्तक का विमोचन भी किया।युवा आश्विन सागर द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में साइंस सेंटर, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज सहित अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।युवा सुनीता गौतम द्वारा सीमांत क्षेत्रों से हो रहे पलायन एवं रोजगार के विषय में प्रश्न पूछे जाने पर मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय, ज्ञानसेतु केन्द्र, ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट एवं बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रात्रिकालीन राफ्टिंग जैसी अभिनव पहल से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिली है।युवा पवन रैंसवाल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि "ड्रग फ्री देवभूमि मिशन" को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने युवाओं से इस अभियान के ब्रांड एम्बेसडर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एवं मेट्रो मैन ई. श्रीधरन के उदाहरण देकर युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।छात्रा कुमारी हिना द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएँ रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल एवं प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड की 2.75 लाख से अधिक महिलाएँ "लखपति दीदी" बन चुकी हैं। नन्दा गौरा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में निर्मित हो रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।युवा कमल भट्ट द्वारा नकल विरोधी कानून के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के कारण 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। आज प्रदेश में सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चयन का आधार केवल योग्यता, क्षमता एवं प्रतिभा है, जिससे मेहनती युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में कुमारी सिमरन जोशी, कुमारी काव्या गोयल, पवन गढ़कोटी, ध्रुव शुक्ल, तरुण बोहरा, अविनाश जुयाल, शाहिद सहित अनेक प्रतिभाशाली युवा शामिल रहे।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा संवाद जैसे कार्यक्रम समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि की पावन धरती से उन्हें सदैव विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिसकी तुलना किसी अन्य स्थान से नहीं की जा सकती।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
नेतृत्व में देश का युवा नए भारत के निर्माण की इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी है तथा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार और स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास और खेल दोनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्राप्त हों। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह सामंत समस्त दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, शिवम फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक गोयल, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर , दीपक रजवार, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा,भाजपा प्रदेश महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, दीपक अधिकारी, सूरज प्रहरी,सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी , जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

पेज 3 / 2196