Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत :पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 20, 2023
चंपावत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का किया आयोजन आज समस्त कांग्रेसजनों द्वारा ज़िला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर कैम्प कार्यालय शांत बाजार चम्पावत में जयंती कार्यक्रम एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा देश के लिए किए गए उनके कार्यों व देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के पग चिन्हों में चलने की शपथ ली उन्होंने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने तरक्की के नए आयामों को छुवा देशवासी स्वर्गीय गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुला सकेंगे इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी , महिला प्रदेश सचिव आशा देवी , जिला कोषाध्यक्ष सौरभ शाह , श्याम सिंह बिष्ट ,जिला सचिव मुरलीधर जोशी , नरेश जोशी , राजू सामन्त , गिरधर जोशी , जगदीश जोशी , डूगर देव , केदार सिंह सामंत , शशी अहमद आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें