रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना
Laxman Singh Bisht
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने हल्द्वानी से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे। इस दौरान खड़गे ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का आह्वान किया।हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा शक्ति प्रदर्शन के रूप में दिखाई दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे ही सभा स्थल पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया जनसभा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही ।अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है और आगामी चुनावों में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। खड़गे ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह फैल है।वहीं प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भी राज्य सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरते हुए कांग्रेस को मजबूत विकल्प बताया। जनसभा के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। हल्द्वानी की यह रैली प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों में से एक मानी जा रही है।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।