Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:छात्र संघ व कॉलेज प्रशासन के बीच थमा विवाद छात्रों की मांग हुई पूरी

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 26, 2023
  पीजी कॉलेज लोहाघाट मैं पिछले 4 दिनों से एडमिशन को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी और छात्र संघ की मांग पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीए के तीन विषयों पर सीटें बढा दी हैं। सीट बढने की मांग पूरी होने पर छात्रों ने कॉलेज में मिठाई बांटी। बुधवार को एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी और छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक ने बताया कि कॉलेज में प्रथम वर्ष में सीट बढाने को लेकर चल रहे आंदोलन को देखते हुए कुलपति ने पूर्व की तरह इतिहास, हिन्दी और राजनितिक विज्ञान में सीट बढा दी हैं। जिसमें इतिहास में 95, राजनीतिक विज्ञान में 58 और हिन्दी में 82 सीट बढाई हैं। प्रदेश सह मंत्री पुजारी ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से उनकी तीन सूत्रीय मांगों पर एक मांग पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लेजर रजिस्टर की उच्चस्तरीय जांच और प्राचार्य के स्थानातंरण की मांग लंबित है। छात्रों ने सीट बढने की मांग पूरी होने पर मिठाई वितरित कर सीएम धामी, पूर्व विधायक पूरन फत्र्याल, मोहित पाठक का आभार जताया। मालूम छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सीएम धामी से मुलाकात कर कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग करी थी सीएम धामी के द्वारा छात्रों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था विवाद के चलते छात्र नेता व कॉलेज प्रशासन एक दूसरे के खिलाफ धरने तक में बैठ गए थे तथा छात्र नेताओं ने 3 दिन के भीतर मांगे पूरी ना होने पर अनशन करने की धमकी दी थी वही विवाद शांत होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक,महासचिव पंकज जोशी, कोषाध्यक्ष सागर ढेक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सगटा, संयुक्त सचिव गौरव पांडेय, नगर सह मंत्री ऋतिक ढेक, योगेश महर, भुवन जोशी, मनीष बिष्ट, पंकज जोशी, राहुल कुमार, आकांक्षा ढेक, हेमा, दिया बोहरा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें