Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: चंपावत:डीजे में नाचने के दौरान हुआ विवाद युवाओं ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा, छह पर केस

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 1, 2023
डीजे में नाचने के दौरान हुआ विवाद युवाओं ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा, छह पर केस चम्पावत डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ छह युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी छह युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।जानकारी के अनुसार बीते दिन जूप वार्ड में एक शादी समारोह था। जहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कार्की अपने साथियों संग डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच दूसरे तरफ नाच रहे कुछ लोगों से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की लोग झूठ हो गई और विवाद बढ़ गया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि डीजे पर नाच रहे छह युवकों ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित को बुरी तरह पीट दिया जिस कारण उसे गहरी चोट आ गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पीड़ित छात्र संघ अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुड़ियानी निवासी सुरेश बोहरा, मोहित बोहरा, मनीष महर, अजय महर, मोहित सामंत, सूरज बिष्ट के खिलाफ धारा 147, 323, 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली बताया कि मामले की जांच एसआई भुवन चंद्र आर्या को सौंपी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें