Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सूचना

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भीड़ ने तोड़े रिकार्ड 650 पार पहुंची ओपीडी।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 18, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भीड़ ने तोड़े रिकार्ड 650 पार पहुंची ओपीडी।

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के बाद लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ते जा रही है। दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी तादात में मरीज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु पहुंच रहे हैं। सोमवार को उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ रही आज की भीड़ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डालें। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया आज अस्पताल में भारी भीड़ है ओपीडी ने आज 650 का आंकड़ा पार किया उन्होंने बताया और दोनों अस्पताल में 300 से 400 के बीच ओपीडी रहती है।

डॉ राठी ने बताया अस्पताल में मौजूद समस्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजो का बेहतर तरीके से उपचार किया गया। डॉ राठी ने बताया वर्तमान में उल्टी दस्त के साथ-साथ सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज बड़ी तादात में अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिनमें बच्चों व बुजुर्गों की तादाद काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया आज अस्पताल के सभी विभागों में मरीजों की भारी भीड़ रही। डॉ राठी ने बताया विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के बाद क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल में बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा अस्पताल प्रबंधन का पूरा प्रयास है कि जनता को यही बेहतर से बेहतर उपचार मिले तथा कम से कम मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाए

उन्होंने कहा सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के प्रयासों से जल्द ही सर्जन की तैनाती भी लोहाघाट अस्पताल में होने जा रही है। वहीं बड़ी तादात में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लोहाघाट अस्पताल में नेपाल राष्ट्र से भी बड़ी तादाद में लोग उपचार करने आते हैं।

जरूरी खबरें