Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: चंपावत जिले के एसओजी प्रभारी के इकलौते पुत्र की मौत पुलिस महकमे में शोक की लहर

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 29, 2023
चंपावत जिले के एसओजी प्रभारी के इकलौती पुत्र की मौत पुलिस महकमे में शोक की लहर चंपावत पुलिस महकमे से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है चंपावत जिले के एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खरायत के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र नन्नू की बीमारी के चलते बुधवार को टनकपुर में मौत हो गई इस दुखद घटना से पूरे चंपावत जिले सहित अन्य जिलों के पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं इस हृदय विधायक घटना पर एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा, सीओ विपिन चंद्र पंत , सीओ अविनाश वर्मा ,कोतवाल योगेश उपाध्याय , एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा,एसआई ललित पांडे , एस आई हेमंत सहित पुलिस कर्मियों ने गहरा दुख जताया वहीं मृतक बच्चे का टनकपुर के शारदा घाट में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा सहित चंपावत जिले के अलावा अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे वहीं एसपी चंपावत में इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा इस दुखद घड़ी में पूरा पुलिस महकमा अपने एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खरायत के परिवार के साथ खड़ा है भगवान उन्हें व उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें मालूम हो सुरेंद्र सिंह खरायत अपनी तेजतर्रार व ईमानदार छवि के लिए पूरे पुलिस महकमे में जाने जाते हैं जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कार मिल चुका है

विज्ञापन

जरूरी खबरें